संदिग्ध परिस्थिति में मिला मिस्त्री का शव, हत्या की आशंका

संदिग्ध परिस्थिति में मिला मिस्त्री का शव, हत्या की आशंका

प्रतिनिधि, भवनाथपुर

भवनाथपुर थाना क्षेत्र के ढेकुलिया निवासी ऋषभ उर्फ चंदन विश्वकर्मा (30 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. बुधवार रात उसका शव पड़वा चट्टान स्थित वेल्डिंग दुकान में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला. परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान पाये गये हैं, जिससे परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गढ़वा भेज दिया. परिजनों के अनुसार, चंदन अपनी पत्नी के साथ ताली गांव में रहता था और प्रतिदिन वेल्डिंग दुकान चलाने के लिए भवनाथपुर आता था. बुधवार रात जब वह घर नहीं लौटा, तो खोजबीन करने पर दुकान में उसका शव फंदे से लटका मिला. पुलिस इस मामले में विवाद और हत्या की संभावना दोनों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग अस्पताल पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं.

मृतक ऋषभ विश्वकर्मा के शरीर पर चोट के निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >