बरसात से पहले जल निकासी के लिए करें पुख्ता इंतजाम: डीसी

बरसात से पहले जल निकासी के लिए करें पुख्ता इंतजाम: डीसी

प्रतिनिधि, गढ़वा वर्षा ऋतु के मद्देनजर गढ़वा शहरी क्षेत्र को जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है. सोमवार को उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में मुख्य रूप से गढ़वा शहरी क्षेत्र के अंतर्गत निर्मित और निर्माणाधीन सड़कों व नालियों के प्लान की गहन समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने कहा कि हाल ही में मात्र कुछ मिनटों की बारिश के बाद शहर की कई सड़कों पर हुए भारी जलजमाव और नालियों का गंदा पानी घरों में घुसने के मामले गंभीर हैं. बैठक में विशेष रूप से चिनिया रोड और मेन रोड में रंका मोड़ से मंझिआंव मोड़ तक होने वाले जलजमाव की समस्या के स्थाई समाधान पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया. उपायुक्त ने अधिकारियों को बरसात के पहले जल निकासी के लिए पुख्ता इंतजाम करने निर्देश दिया. उपायुक्त ने स्टेट हाईवेज अथॉरिटी ऑफ झारखंड रांची के कार्यपालक अभियंता और नगर परिषद गढ़वा के कार्यपालक पदाधिकारी को आपस में बेहतर समन्वय बनाकर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है, ताकि जल निकासी सुचारू रूप से हो सके. बैठक में कार्यपालक अभियंता (पथ निर्माण विभाग), कार्यपालक अभियंता राँची), कार्यपालक पदाधिकारी (नगर परिषद्, गढ़वा) के अलावा विभिन्न तकनीकी विभागों के कनीय अभियंता, नगर परिषद के सिटी मैनेजर सहित अन्य अधिकारी व कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित थे. ऐसे सुधरेगी व्यवस्था चिनिया रोड: इस मार्ग पर वाटर लॉगिंग की समस्या को खत्म करने के लिए क्रॉस ड्रेन बनाने का निर्णय लिया गया है, जिसके जरिए पानी को सहिजना की तरफ निकाला जायेगा. इसके लिए पथ निर्माण विभाग (पथ प्रमण्डल, गढ़वा) के कार्यपालक अभियंता को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं. मेन रोड (रंका मोड़ से मंझिआंव मोड़): यहां पूर्व से बनी नालियों (एग्जिस्टिंग ड्रेन) की री-स्कोपिंग कर प्रस्ताव विभाग को भेजने का निर्णय लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >