अनाथ बच्चे को 4000 रुपये मासिक सहायता दिलाने का निर्देश, जमीन विवाद में शांति की अपील

मझिआंव-बरडीहा में आयोजित जनता दरबार में 10 शिकायतों की सुनवाई हुई। अनाथ बच्चे को 4000 रुपये मासिक सहायता देने का निर्देश दिया गया और जमीन विवाद सुलझाने की अपील की गई।

मझिआंव से मनोज दूबे की रिपोर्ट गढ़वा. बरडीहा प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में बीडीओ सह सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. जनता दरबार में कुल 10 मामले आए, जिनमें से 3 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया गया. वहीं शेष 7 मामलों को संबंधित विभागों को जांच कर त्वरित कार्रवाई के लिए भेज दिया गया.

अनाथ पंकज को मिलेगी हर महीने 4 हजार रुपये

जनता दरबार की सबसे संवेदनशील शिकायत सेमरी गांव के अनाथ बालक पंकज कुमार यादव की थी. पंकज के पिता स्व. उमेश यादव का पूर्व में ही निधन हो चुका है, मां साथ नहीं रहती और पिछले माह उसकी देखरेख करने वाले दादा की भी मौत हो गई. वर्तमान में वह अपनी वृद्ध दादी के साथ रहने को मजबूर है. मामले की गंभीरता को देखते हुए बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह ने तत्काल जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी पंकज गिरी से फोन पर बात की और पंकज को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने का निर्देश दिया. इस योजना के तहत पंकज को प्रतिमाह 4 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी. बीडीओ ने मुखिया, पंचायत सचिव और पीएलवी को जरूरी कागजात जल्द तैयार कर विभाग को भेजने का आदेश भी दिया.

ये भी पढ़ें: आवास योजना की राशि लेकर घर न बनाने वाले लाभुकों पर अब गिरेगा गाज, नीलाम पत्र वाद दायर

जमीन विवाद पर बीडीओ बोले— कानून को हाथ में न लें

वर्ष 2002 से सिविल कोर्ट में लंबित एक जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्ष जनता दरबार पहुंचे थे. बीडीओ ने दोनों पक्षों के कागजात जमा कराए और निष्पक्ष जांच के बाद आवश्यकता पड़ने पर स्थल निरीक्षण कर समाधान का भरोसा दिलाया. इस दौरान बीडीओ सिंह ने हाल ही में हुई जमीन विवाद की घटना का जिक्र करते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे विवादों को आपसी बातचीत और कानूनी प्रक्रिया से सुलझाएं. किसी भी स्थिति में कानून को हाथ में न लें. प्रशासन आपके साथ है और सभी को न्याय जरूर मिलेगा. जनता दरबार में पहुंचे अन्य फरियादियों को भी प्रशासन ने समयबद्ध सुनवाई व समाधान का आश्वासन दिया


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >