लवाही-जरही कच्ची सड़क कीचड़ में तब्दील, आवागमन मुश्किल

लवाही-जरही कच्ची सड़क कीचड़ में तब्दील, आवागमन मुश्किल

डंडई प्रखंड के लवाही पंचायत से जरही-दो पंचायतों को जोड़नेवाली कच्ची सड़क कीचड़ में तब्दील हो गयी है. सड़क पर कीचड़ हो जाने से इससे आवागमन में इन दिनों भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसे लेकर जरही, बालेखांड तथा लवाही गांव के ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन के प्रति रोष व्यक्त किया है. ग्रामीण हैसियत अंसारी, संतोष कुमार सिंह, नीलकंठ सिंह, प्रमोद सिंह, पंकज सिंह, नसरुल्लाह अंसारी व कसमुद्दीन अंसारी ने बताया कि दो पंचायतों को जोड़ने वाली कच्ची सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो गयी है. सड़क पर जगह-जगह गड्ढा होने के कारण हल्की बारिश में भी सड़क के गड्ढों में पानी भर जाता है. इससे सड़क कीचड़ युक्त बन जाती है. बताया गया कि कई वर्षों से इस सड़क की मरम्मत नहीं की गयी है. ग्रामीणों ने बताया कि पक्की सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई बार उन लोगों ने आवाज उठायी है. पर सड़क नहीं बनायी गयी. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पक्की सड़क का निर्माण कराने की मांग की है.

सड़क निर्माण की मांग होगी : उप प्रमुख

उप प्रमुख अंजली देवी ने बताया कि सड़क की समस्या की उन्हें जानकारी मिली है. संबंधित विभाग को जानकारी देकर वह जल्द ही पक्की सड़क निर्माण कराने की मांग करेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा