सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बांकी नदी से जल लेकर निकली कलश यात्रा

विष्णु मंदिर समिति ने सावन माह की अंतिम सोमवारी पर भव्य कलश यात्रा निकाली. श्रद्धालुओं ने बांकी नदी से जल लेकर शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया. आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा.

विशुनपुरा, गढ़वा : पोखरा चौक स्थित विष्णु मंदिर समिति की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन माह की अंतिम सोमवारी पर कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा विष्णु मंदिर परिसर से शुरू होकर लाल चौक, संध्या मोड़ और थाना होते हुए बांकी नदी तट पहुंची.

बांकी नदी तट पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कलश में जल भरा. इसके बाद श्रद्धालु मेन रोड होते हुए पुरानी बाजार स्थित शिव मंदिर पहुंचे, जहां कलश में लाये गये जल का आधा हिस्सा भगवान शिव का जलाभिषेक करने में अर्पित किया गया. इसके बाद श्रद्धालु वापस विष्णु मंदिर परिसर पहुंचे और वहां स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक किया.

कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा. इस मौके पर विष्णु मंदिर समिति के अध्यक्ष नारायण शर्मा, सचिव गौरीशंकर गुप्ता, पूर्व सचिव नवल किशोर गुप्ता, पुरोहित त्रिदीप मिश्रा, कोषाध्यक्ष ज्वाला प्रसाद, ललन गुप्ता, सचिन गुप्ता, कृष्णा ठाकुर, छुनु ठाकुर, संजय चंद्रवंशी समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शुभम राय

शुभम राय झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ झारखंड की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय समस्याओं पर खबरें लिखने में रुचि रखते हैं. तथ्यों की पड़ताल और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को सरल और प्रभावी तरीके से सामने रखना उनकी पत्रकारिता की प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >