गढ़वा. जिले के मेराल प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को झामुमो प्रखंड कमेटी की ओर से छह सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया. धरना कार्यक्रम के समापन के बाद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम छह सूत्री मांगपत्र प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को सौंपा.
केंद्र सरकार पर अधिकारों के हनन का आरोप, बकाया राशि की मांग
धरना को संबोधित करते हुए झामुमो नेताओं ने केंद्र सरकार पर राज्यों के अधिकारों का हनन करने का सीधा आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि केंद्र की नीतियों के खिलाफ विपक्षी दल लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को तेज करेंगे. नेताओं ने खनिज उत्पादक राज्यों के साथ संस्थागत परामर्श, राज्यों के खनिज संसाधनों से जुड़े अधिकारों की रक्षा तथा झारखंड की करीब 1.36 लाख करोड़ रुपये की बकाया राशि का भुगतान करने समेत छह प्रमुख मांगों को प्रमुखता से उठाया.
वरिष्ठ नेताओं का संबोधन और भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी
कार्यक्रम में पूर्व जिला सचिव मनोज ठाकुर, प्रमुख दीपमाला कुमारी, जिलाध्यक्ष शंभू राम, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र साव, कामेश्वर यादव, शरीफ अंसारी, विनोद गुप्ता उर्फ लाला प्रसाद, संजय भगत समेत अन्य नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सूर्य प्रकाश ने की, जबकि संचालन अतहर अली अंसारी ने किया. मौके पर बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.
मेराल में छह सूत्री मांगों को लेकर झामुमो ने दिया धरना | Prabhat Khabar Network
मेराल में छह सूत्री मांगों को लेकर झामुमो ने दिया धरना | Prabhat Khabar Network
