Video: झारखंड में नक्सलियों की साजिश नाकाम, बूढ़ा पहाड़ से दो किलो का IED बम बरामद

Jharkhand Naxal News: झारखंड में नक्सलियों की साजिश एक बार फिर नाकाम हो गयी. गढ़वा के बूढ़ा पहाड़ इलाके से सुरक्षा बलों ने दो किलो का आईईडी बम बरामद किया है. जंगल में ही उसे नष्ट कर दिया गया है.

Jharkhand Naxal News: बड़गड़ (गढ़वा), घनश्याम कुमार सोनी-झारखंड के गढ़वा जिले के बूढ़ा पहाड़ इलाके में नक्सलियों की साजिश सोमवार को नाकाम हो गयी. सर्च ऑपरेशन पर निकले सुरक्षा बलों ने जंगल से दो किलो का आईईडी बम बरामद किया है और उसे जंगल में ही बम निरोधक दस्ते की मदद से नष्ट कर दिया. इससे बड़ा हादसा टल गया है. गढ़वा जिले के बड़गड़ थाना क्षेत्र के बूढ़ा पहाड़ इलाके से नक्सलियों द्वारा जंगल में छिपा कर आईईडी बम रखा गया था. आईईडी बम बरामद होने की जानकारी सीआरपीएफ-172 बटालियन द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गयी है.

नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन पर निकली थी पुलिस


कमांडेंट नृपेंद्र कुमार सिंह एवं द्वितीय कमान अधिकारी कुलदीप कुमार के दिशा निर्देश पर सीआरपीएफ-172 बटालियन की एक टीम सहायक कमांडेंट नीरज कुमार के नेतृत्व में नक्सलियो के खिलाफ अभियान के तहत तूमेरा, घोराटांड़ एवं बूढ़ा गांव के एरिया में सर्च ऑपरेशन के लिए निकली हुई थी. अभियान के दौरान तूमेरा गांव से सटे जंगल में सर्च अभियान में शामिल सुरक्षा बलों विकास नाथ एवं अजय कुमार के द्वारा जंगल में जमीन में छिपा एक संदिग्ध वस्तु होने की जानकारी दी गयी. जवानों ने संदिग्ध वस्तु के आईईडी बम होने की आशंका जतायी. इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी गयी.

आईईडी बम की बरामदगी से टला बड़ा हादसा


सर्च अभियान के दौरान बारीकी से स्थल जांच की गयी. इस क्रम में दो किलोग्राम का आईईडी बरामद किया गया. बम निरोधक दस्ते की मदद से निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जंगल में ही उसे नष्ट कर दिया गया. आईईडी बम सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा जंगल में लगाया गया था. इससे आम नागरिकों को भी नुकसान पहुंच सकता था. सीआरपीएफ द्वारा सर्च अभियान के दौरान आईईडी बम की बरामदगी एवं इसके नष्ट किए जाने से बड़ा हादसा टल गया.

ये भी पढ़ें: ACB Trap: बोकारो से राजस्व कर्मचारी 20 हजार रिश्वत लेते अरेस्ट, धनबाद एसीबी ने ऐसे दबोचा

ये भी पढ़ें: Maiya Samman Yojana: बोकारो में मंईयां योजना के पैसे के लिए सड़क पर उतरीं महिलाएं, जमकर किया हंगामा, देखें Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

नगर निकाय चुनाव में नहीं चला विधानसभा का गणितगढ़वा नगर परिषद चुनाव में भाजपा, झामुमो, कांग्रेस व राजद को उम्मीद से कम मिले मत- अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी की जीत ने चौंकाया- पिछले मत प्रतिशत को बरकरार नहीं रख सके बड़े दलपीयूष तिवारी, गढ़वागढ़वा नगर परिषद चुनाव संपन्न होने के बाद प्रत्याशियों को मिले मतों और उनके जीत-हार के समीकरणों की चर्चा शहर के नुक्कड़ों और चौक-चौराहों पर तेज हो गयी है. बिना किसी दल और बड़े नेताओं के समर्थन के दौलत सोनी की अध्यक्ष पद पर जीत ने सभी को चौंका दिया है. इस चुनाव में झामुमो, कांग्रेस, राजद और भाजपा जैसे बड़े दलों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी. लेकिन परिणामों ने इन दलों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. करीब 15 महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में इन दलों को जो मत मिले थे, उन्हें वे अपने समर्थित प्रत्याशियों के माध्यम से बरकरार नहीं रख सके. सबसे खराब स्थिति भाजपा की रही है. विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा शहर के 33 बूथों में से 30 बूथों पर पहले स्थान पर रही थी. शहरी क्षेत्र से पार्टी को 15 हजार से अधिक मत प्राप्त हुए थे. इसके विपरीत नगर निकाय चुनाव में भाजपा के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी कंचन जायसवाल को मात्र 2582 मत मिले. यदि भाजपा के बागी प्रत्याशी अलखनाथ पांडेय को मिले 2701 मत भी जोड़ दिये जाएं, तो कुल आंकड़ा लगभग 5300 तक ही पहुंचता है. यह संख्या विधानसभा चुनाव में मिले मतों की तुलना में काफी कम है.पिछले निकाय चुनाव के मत भी नहीं बचा सकी भाजपावर्ष 2018 के नगर निकाय चुनाव में अलखनाथ पांडेय की पत्नी मीरा पांडेय ने भाजपा के टिकट पर उपाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था. उन्हें 6899 मत मिले थे. वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने वाले विनोद जायसवाल (2026 में भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन जायसवाल के पति) को 3810 मत प्राप्त हुए थे. वर्तमान चुनाव में ये दोनों ही परिवार अपने पुराने प्रदर्शन को दोहरा नहीं सके. न तो विधानसभा चुनाव में मिले मतों को बरकरार रख पाये और न ही पिछले निकाय चुनाव के आंकड़े तक पहुंच सके.झामुमो और कांग्रेस का गठजोड़ भी नहीं दिला सका जीतगढ़वा नगर परिषद चुनाव में झामुमो ने संतोष केसरी को अपना समर्थित प्रत्याशी बनाया था. कांग्रेस ने भी उन्हें समर्थन दिया. दो बड़े दलों के समर्थन के बावजूद संतोष केसरी को मात्र 3790 मत प्राप्त हुए. वर्ष 2018 के निकाय चुनाव में महिला आरक्षित सीट होने के कारण संतोष केसरी की पत्नी पिंकी केसरी अध्यक्ष पद की प्रत्याशी थीं. तब उन्हें 6411 मत मिले थे और वे भाजपा प्रत्याशी थीं. उसी चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कमर सफदर को केवल 420 मत प्राप्त हुए थे. दोनों दलों को उम्मीद थी कि संयुक्त रूप से वे करीब सात हजार मत प्राप्त कर संतोष केसरी को जीत दिला देंगे. लेकिन यह रणनीति सफल नहीं हो सकी.54 मतों से हारने वाली अनिता दत्ता को इस बार केवल 215 मतवर्ष 2018 के नगर परिषद चुनाव में झामुमो की प्रत्याशी अनिता दत्ता को 6357 मत मिले थे. वे मात्र 54 मतों के अंतर से पिंकी केसरी से हार गयी थीं. इस बार अनिता दत्ता को किसी दल का समर्थन नहीं मिला और वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरीं. लेकिन उन्हें केवल 215 मतों से ही संतोष करना पड़ा.राजद भी पिछला प्रदर्शन दोहराने में विफलनगर परिषद चुनाव 2026 में राजद ने विकास माली को समर्थन दिया. विकास माली को 1222 मत प्राप्त हुए. जबकि वर्ष 2018 के चुनाव में राजद समर्थित प्रत्याशी मनिका नारायण को 5117 मत मिले थे. वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए राजद प्रत्याशी मो शमीम को 2018 में 3728 मत प्राप्त हुए थे. कुल मिलाकर नगर परिषद चुनाव के नतीजों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इस बार मतदाताओं ने दलों की बजाय प्रत्याशियों को प्राथमिकता दी. बड़े दलों की रणनीति और पुराने मत प्रतिशत इस चुनाव में कारगर साबित नहीं हुए.

जमीन विवाद में हुई थी विक्रेता की हत्या, तीन शूटर गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

फर्जी दस्तावेज पर बनवाये गये प्रमाण पत्र रद्द

यह भी पढ़ें >