लापता युवक का लामी घुटरा जंगल से मिला कंकाल

लापता युवक का लामी घुटरा जंगल से मिला कंकाल

प्रतिनिधि, चिनिया (गढ़वा)

चिनिया थाना क्षेत्र के मसरा गांव स्थित लामी घुटरा जंगल में बुधवार को मानव कंकाल मिला. जानकारी के अनुसार, केंन्दू पत्ता तोड़ने गये ग्रामीणों ने जंगल में कंकाल देखा, जिसके पास क्षतिग्रस्त मोबाइल के टुकड़े, कपड़े और बेल्ट बिखरे पड़े थे. सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. इसके बाद मामले की जानकारी चिनिया थाना प्रभारी बिकू कुमार रजक को दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी है. पुलिस ने कंकाल के अवशेष, टूटे मोबाइल और अन्य सामान जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है. मौके पर मिले कपड़े, बेल्ट और मोबाइल के आधार पर परिजनों ने मृतक की पहचान मसरा गांव निवासी जय मंगल सिंह (पिता सुकन सिंह) के रूप में की है. जय मंगल बीते 13 मई की रात से लापता था. परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, 13 मई की रात गांव में आयी बारात के दौरान जय मंगल सिंह का गांव के ही सुदामा सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद से वह घर नहीं लौटा. मृतक के पिता सुकन सिंह ने बताया कि उन्हें लगा था कि उनका बेटा कहीं काम करने चला गया होगा, इसलिए थाने में गुमशुदगी दर्ज नहीं करायी गयी थी. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेही सुदामा सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. मौके पर एएसआइ राधेश्याम कुमार, सुखरांव उरांव, ओम प्रकाश कुमार समेत पुलिस बल और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

…………..कोट

मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है. कंकाल के अवशेषों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जल्द ही घटना में शामिल दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा.

बिकू कुमार रजक, चिनिया थाना प्रभारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >