गढ़वा. पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कादल कुर्मी गांव के परहिया टोला निवासी सीताराम परहिया शनिवार की देर शाम सड़क पुल से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बताया गया कि सीताराम परहिया शराब पीकर घर लौट रहा था. इसी दौरान नशे की हालत में घर से कुछ ही दूरी पर स्थित सड़क पुल से नीचे गिर गया. घटना में उसके सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोट लगी है.
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां उसका इलाज चल रहा है.
