जनता से किये वादे पूरे करने के प्रयास में लगा हूं : अनंत

जनता से किये वादे पूरे करने के प्रयास में लगा हूं : अनंत

धुरकी. भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत प्रताप देव ने रविवार को 85 लाख रु की लागत से बननेवाली पब्लिक हेल्थ यूनिट का शिलान्यास किया. धुरकी प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में भवन निर्माण विभाग से बन रहे पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन का शिलान्यास किया गया. इस दौरान विधायक श्री देव ने कहा कि पब्लिक हेल्थ यूनिट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का ही हिस्सा है. यहां सामुदायिक स्वास्थ्य पर जेर दिया जाता है. समुदाय में किसी रोग की पहचान व निदान के उपाय यहां किये जाते हैं. उन्होंने कहा कि धुरकी प्रखंड के लोगों को विभिन्न बीमारियों से बचाव व रोकथाम सहित स्वास्थ्य शिक्षा,और प्राथमिक चिकित्सा की संपूर्ण सुविधा यहां मिलेगी. विधायक ने कहा कि अभी बजट सत्र के दौरान उन्होंने आदिम जनजातियों की फसल नष्ट करने व हाथियों द्वारा घर ध्वस्त करने के मामले को सदन में उठाया है. विधायक ने कहा कि उन्हें उनकी पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड कार्यालय में व्याप्त अनियमितता व भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार मिल रही है. समय मिलने पर वे प्रखंड में समीक्षा बैठक कर सभी चीज का निवारण करेंगे. उन्होंने कहा कि जनता से उन्होंने जो भी वादे किये हैं, उन्हें पूरा करने के प्रयास में लगे हैं. लोगो को पूर्व जिप सदस्य जानकी सिंह, इसराइल खान, पुर्व मुखिया लक्ष्मण यादव, इसलाम खान, शैलेश यादव, मुक्तेश्वर पांडेय, प्रदीप सिंह व जीतेंद्र ठाकुर ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन इसराइल खान ने किया. उपस्थित लोग : मौके पर योगेंद्र यादव, एहसान अंसारी, एकराम खान, रामकिसुन कोरवा, बीडीसी कृष्ण कुमार सिंह, मनान अंसारी, इरशाद अंसारी, शंभु सिंह, नरेश गोड़, अशोक यादव व जाबीर अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >