भूमि विवाद में घर में लगी आग, बाइक व नकदी भी जला

भूमि विवाद में घर में लगी आग, बाइक व नकदी भी जला

भंडरिया थाना क्षेत्र के बड़गड़ के कोरहटी टोला में जमीन विवाद को लेकर घर में आग लगाये जाने का मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी के अनुसार उगरा गांव निवासी अली हुसैन अंसारी का पुत्र इम्तियाज अंसारी अपनी पत्नी व दो छोटे बच्चों के साथ कोरहटी टोला स्थित मकान में सो रहा था. इसी बीच कुछ लोगों ने बुधवार की रात लगभग दो बजे घर में आग लगा दी. आग की लपट व दम घुटने से जब इम्तियाज की नींद खुली, तो वे लोग डर के मारे चीखने-चिल्लाने लगे. शोरगुल सुन पहुंचे आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया. इस बीच कुछ ग्रामीणों की नजर घर में आग लगा कर भाग रहे लोगों पर पड़ी, लेकिन डर से उन्हें पकड़ने का साहस ग्रामीण नहीं कर सके.

घटना के संबंध में इम्तेयाज अंसारी ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से पिछले दो-तीन वर्षों से उसका जमीन विवाद चल रहा है. जिस जमीन पर उसका मकान है. वह जमीन उनके पिता ने बहुत पहले खरीदी थी. गांव के ही कुछ लोगों उक्त जमीन पर अपना दावा करते हैं और उन्हें डराते धमकाते भी है. जमीन विवाद के कारण ही हत्या की नीयत से घर में आग लगा दी गयी है. आग लगने से घर के बाहर झोपड़ी नुमा बरामदे में रखी महिंद्रा मोटरसाइकिल सहित नगद लगभग 20 हजार रुपये, कपड़ा व अन्य समान जल गये. इस संबंध में भुक्तभोगी इम्तियाज ने भंडरिया थाने में दर्ज करायी है. घटना की सूचना पर भंडरिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच टीम गठित कर दल-बल के साथ घटनास्थल पर भेजा. जांच-पड़ताल शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

सर्जन डॉ निशांत ने जटिल सर्जरी कर मरीज को दिया जीवनदान

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

यह भी पढ़ें >