भवनाथपुर बाजार में मार्केट कॉम्प्लेक्स के निर्माण की उम्मीदें बढ़ीं

भवनाथपुर बाजार में मार्केट कॉम्प्लेक्स के निर्माण की उम्मीदें बढ़ीं

प्रतिनिधि, गढ़वा भवनाथपुर क्षेत्र के विकास को लेकर लंबे समय से उठायी जा रही मांग अब धीरे-धीरे साकार होने लगी है. भवनाथपुर की जिला परिषद सदस्य रजनी कुमारी उर्फ शर्मा रजनी द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष रखी गयी मांग के बाद राज्य सरकार सक्रिय हो गयी है. मुख्यमंत्री के आप्त सचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव ने गढ़वा उपायुक्त को पत्र लिखकर भवनाथपुर बाजार में जिला परिषद के 15वें वित्त आयोग मद से मार्केट कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने और योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. इस पहल से भवनाथपुर बाजार के विकास की उम्मीदें तेज हो गयी हैं. मुख्यमंत्री को सौंपा गया था 15 सूत्री मांगपत्र जिप सदस्य रजनी कुमारी उर्फ शर्मा रजनी ने स्थानीय विधायक अनंत प्रताप देव के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़ा 15 सूत्री मांगपत्र सौंपा था. इस मांगपत्र में भवनाथपुर बाजार स्थित सरकारी भूमि पर आधुनिक मार्केट कॉम्प्लेक्स के निर्माण के अलावा क्षेत्र के अन्य स्थानों पर विवाह मंडप, सामुदायिक भवन तथा अन्य जनहितकारी योजनाओं को स्वीकृति देने की मांग शामिल थी. क्षेत्र में बढ़ती आबादी और व्यापारिक गतिविधियों को देखते हुए लंबे समय से व्यवस्थित बाजार परिसर की आवश्यकता महसूस की जा रही थी. स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने भी कई बार इस दिशा में मांग उठाई थी. जिप सदस्य रजनी कुमारी ने इस मुद्दे को सरकार तक पहुंचाने का कार्य किया. मुख्यमंत्री कार्यालय ने उपायुक्त को जारी किया निर्देश मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से 24 अप्रैल 2026 को जारी पत्र में कहा गया है कि भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव द्वारा 18 मार्च 2026 को भेजे गये पत्रांक के आलोक में भवनाथपुर जिला परिषद क्षेत्र अंतर्गत प्रस्तावित योजनाओं के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध करायी जाये और जिला परिषद आय वृद्धि मद एवं 15वें वित्त आयोग मद से योजनाओं की स्वीकृति और क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाये. मुख्यमंत्री के आप्त सचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव द्वारा जारी इस पत्र के बाद प्रशासनिक स्तर पर कार्य आगे बढ़ने की उम्मीद जतायी जा रही है. अब तक नहीं हुई ठोस कार्रवाई मुख्यमंत्री कार्यालय से निर्देश जारी होने और उपायुक्त स्तर से पत्राचार किये जाने के बावजूद अब तक जमीन चिह्नित करने और योजना को धरातल पर उतारने की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. इससे स्थानीय लोगों में हल्की नाराजगी भी देखी जा रही है. भवनाथपुर बाजार में पर्याप्त जिला परिषद की जमीन उपलब्ध इस संबंध में जिप सदस्य रजनी कुमारी उर्फ शर्मा रजनी ने कहा कि भवनाथपुर बाजार में जिला परिषद की पर्याप्त जमीन उपलब्ध है, जहां वर्तमान में हाट-बाजार संचालित होता है. उन्होंने कहा कि यदि इसी जमीन पर आधुनिक मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाये, तो स्थानीय व्यापारियों को व्यवस्थित दुकानें मिल सकेंगी और क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >