Garhwa Weather : भारी बारिश के अलर्ट के बीच प्रशासन की एडवाइजरी, घर में सुरक्षित रहने की अपील

रंका में भारी बारिश की चेतावनी के बाद प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है. सुरक्षित रहने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश पढ़ें.

रंका. आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी एलर्ट आज और कल भारी बारिश होने की संभावना पर अंचलाधिकारी शिव पूजन तिवारी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से घर से नहीं निकलें. और यात्रा करने से बचें. आवश्यकता पड़ने पर ही घर से निकलें.

बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें. कहा कि आंधी-बारिश के दौरान पेड़ के नीचे नहीं छुपे. पशुपालकों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी है. कहा कि पशुओं को खुले मैदान में ही चराने ले जाएं और बिजली के खंभों, तारों और अन्य विद्युत उपकरणों से पर्याप्त दूरी बना कर रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि सावधानी और सतर्कता ही आपदा से बचाव का प्रभावी उपाय है.

प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आवश्यकता पड़ने पर लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >