श्री बंशीधर नगर: प्रखर समाजवादी नेता एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय गिरिवर पांडेय की पुण्यतिथि पर 14 सितंबर को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जायेगी. कार्यक्रम पीडब्ल्यूडी डाक बंगला के समीप स्थित स्वर्गीय गिरिवर पांडेय की प्रतिमा स्थल पर दोपहर दो बजे से होगा.
स्वर्गीय पांडेय के पुत्र अभय कुमार पांडेय ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा में जिले के उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. कार्यक्रम में आइआइएम के संरक्षक डॉ यासीन अंसारी, राजद के पलामू जिलाध्यक्ष धनंजय पासवान तथा भाकपा के वरिष्ठ नेता केडी सिंह भी उपस्थित रहेंगे.
