गढ़वा की सियासत गरमाई: पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह के सोशल मीडिया पोस्ट से हलचल, कहा- सही समय पर होगा सही निर्णय

पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह के सोशल मीडिया पोस्ट ने गढ़वा की राजनीति में हलचल मचा दी है. उन्होंने जल्द ही बड़े राजनीतिक निर्णय लेने के संकेत दिए हैं.

गढ़वा : पूर्व मंत्री व गढ़वा के पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने जिले की राजनीतिक सरगर्मी को अचानक बढ़ा दिया है. सोशल मीडिया पर उनके द्वारा साझा किए गए विचारों के बाद क्षेत्र में तरह-तरह के सियासी कयास लगाए जाने लगे हैं.पूर्व मंत्री ने श्री सिंह ने अपने इस पोस्ट के जरिए साफ संकेत दिए हैं कि वे जनभावनाओं का आदर करते हुए जल्द ही कोई बड़ा और महत्वपूर्ण राजनीतिक निर्णय ले सकते हैं.गिरिनाथ सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि रुख हवाओं का बदल रहा है, जनता का हर एक इशारा मंजूर है.

उन्होंने कहा कि गढ़वा परिवार के हजारों साथियों की प्रतिक्रियाओं को उन्होंने बेहद गहराई से देखा है. पूर्व मंत्री ने कहा कि गढ़वा की माटी से उनका रिश्ता केवल चुनाव का नहीं, बल्कि पीढ़ियों का है. जब क्षेत्र की जनता बदलाव की छटपटाहट महसूस कर रही हो, तो ऐसे में उनका मौन रहना मुमकिन नहीं है. देश को एकजुट करने और विकास की मुख्यधारा से जोड़ने वाले हाथों को मजबूत करना तथा जनभावनाओं का आदर करना ही उनका मुख्य लक्ष्य है.

गिरिनाथ सिंह ने लिखा कि जो लोग यह सोच रहे हैं कि जनता के हकों को दबाकर वे हमेशा राज करेंगे, उन्हें बहुत जल्द गढ़वा की जनता अपनी ताकत का एहसास कराएगी। उन्होंने यह भी जोड़ा कि 2029 बहुत दूर नहीं है और इस बड़े बदलाव की शुरुआत के संकेत आज से ही मिलने लगे हैं. क्षेत्र की जनता को आश्वस्त करते हुए लिखा है कि सही समय पर सही निर्णय सबके सामने होगा. उनके इस पोस्ट के बाद क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में नए समीकरणों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >