गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर! 15 अगस्त तक e-KYC कराएं, वरना बुकिंग में आ सकती है दिक्कत

सरकार के निर्देशानुसार, सभी गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी कराना 15 अगस्त तक अनिवार्य है. इस समय सीमा तक ई-केवाईसी पूरा न करने पर भविष्य में गैस सिलेंडर की बुकिंग और वितरण में समस्या आ सकती है.

केतार, गढ़वा: सरकार के निर्देशानुसार गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है. भारत बाग्लामुखी गैस एजेंसी, केतार के प्रोपराइटर अंगद कुमार ने सभी उपभोक्ताओं से 15 अगस्त तक ई-केवाईसी पूरा कराने की अपील की है.

उन्होंने बताया कि समय सीमा के भीतर ई-केवाईसी नहीं कराने पर भविष्य में गैस सिलेंडर की बुकिंग और वितरण में परेशानी हो सकती है. उपभोक्ता केतार स्थित बाग्लामुखी भारत गैस एजेंसी, अधिकृत वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से भी ई-केवाईसी करा सकते हैं. इसके लिए आधार कार्ड और मोबाइल नंबर आवश्यक है.

ग्रामीण उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एजेंसी की टीम गांव-गांव जाकर डोर-टू-डोर ई-केवाईसी कर रही है. विभिन्न गांवों में कैंप भी लगाये जा रहे हैं. अंगद कुमार ने उपभोक्ताओं से अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए जल्द ई-केवाईसी कराने की अपील की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sandeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >