गढ़वा में एक दिन में हुई 3227 मतदाताओं की मैपिंग

गढ़वा में एक दिन में हुई 3227 मतदाताओं की मैपिंग

प्रतिनिधि गढ़वा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआइआर) के तहत जिले में मतदाताओं की मैपिंग का कार्य तेजी से जारी है. शनिवार को आयोजित विशेष शिविरों के दौरान गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में 3227 नये मतदाताओं की मैपिंग की गयी थी. इसी प्रकार भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में भी मैपिंग प्रतिशत बढ़ा. जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि रविवार को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया था. आयोजित किये गये थे और बीएलओ अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहे. रविवार को हुई मैपिंग के आंकड़े एक दिन बाद यानि सोमवार को अपडेट होंगे. लगातार प्रयासों के बावजूद भी जिन मतदाताओं की मैपिंग अब तक नहीं हो सकी है, वे अतिशीघ्र अपने बीएलओ से संपर्क करें.

अनुपस्थित बीएलओ पर होगी कार्रवाई

अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि कुछ स्थानों से बीएलओ के अनुपस्थित रहने की शिकायतें प्राप्त हुई है. ऐसे मामलों में संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है व संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

मतदाताओं से सहयोग की अपील

उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार ने राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों, बीएलएओ व नागरिकों से मैपिंग कार्य में सहयोग करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि केवल मैपिंग नहीं होने के आधार पर किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जायेगा. फिर भी भविष्य में अनावश्यक औपचारिकताओं से बचने के लिए सभी मतदाता समय रहते अपनी मैपिंग अवश्य करा लें. उ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >