SIR में अंतिम चरण तक जारी है मतदाताओं की सक्रियता, एक दिन में पहुंचे 356 दावे-आपत्तियां

गढ़वा जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण के अंतिम चरण में 356 दावे-आपत्ति दर्ज हुए हैं. 166 नए नाम जोड़ने और 190 प्रविष्टियों में सुधार हुए. 30 सितंबर तक दावा करें.

गढ़वाः मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत गढ़वा जिले में दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है, लेकिन अंतिम दिनों में भी मतदाताओं की सक्रियता बनी हुई है. 21 सितंबर को जिले में एक ही दिन में 356 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें 166 आवेदन मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए, जबकि 190 आवेदन पहले से दर्ज प्रविष्टियों में सुधार के लिए आए. इसके अलावा नाम हटाने से संबंधित एक आवेदन भी प्राप्त हुआ. इससे साफ है कि अंतिम सूची जारी होने से पहले भी मतदाता अपने नाम और विवरण को लेकर लगातार सक्रिय हैं.

गढ़वा में 95 और भवनाथपुर में 71 फॉर्म-6

21 सितंबर को गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए 95 फॉर्म-6 प्राप्त हुए. वहीं भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से 71 फॉर्म-6 जमा किए गए. इसी तरह मतदाता सूची में सुधार के लिए गढ़वा से 142 और भवनाथपुर से 48 फॉर्म-8 प्राप्त हुए. नाम हटाने से संबंधित फॉर्म-7 का एक आवेदन भी गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से आया. इस तरह दोनों विधानसभा क्षेत्रों से एक ही दिन में बड़ी संख्या में मतदाताओं ने नाम जोड़ने और प्रविष्टियों में सुधार के लिए दावा किया.

ये भी पढ़ें- संदिग्ध हालत में नवविवाहिता की मौत, जमीन पर पड़ा मिला शव; मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

अब तक 20,471 नाम जोड़ने के आवेदन

20 सितंबर तक जिले में फॉर्म-6 के कुल 20,305 आवेदन प्राप्त हो चुके थे. इनमें गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से 9,692 और भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से 10,613 आवेदन शामिल थे. 21 सितंबर को प्राप्त 166 नए आवेदनों को जोड़ने के बाद फॉर्म-6 की कुल संख्या 20,471 हो गई. इसी तरह 20 सितंबर तक जिले में फॉर्म-8 के 13,314 आवेदन प्राप्त हुए थे. 21 सितंबर को 190 और आवेदन मिलने के बाद मतदाता सूची में सुधार से संबंधित आवेदनों की संख्या भी बढ़ गई.

30 सितंबर तक दर्ज करा सकते हैं दावा-आपत्ति

SIR के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या प्रविष्टियों में सुधार से संबंधित दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित है. इसके बाद प्राप्त दावे-आपत्तियों का निपटारा 14 अक्तूबर तक किया जाना है. अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 19 अक्तूबर को होगा.

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका खारिज, 24 सितंबर को तय होंगे आरोप

एक नजर में

  • 21 सितंबर को फॉर्म-6: 166
  • 21 सितंबर को फॉर्म-8: 190
  • 21 सितंबर को फॉर्म-7: 1
  • 20 सितंबर तक फॉर्म-6: 20,305
  • 20 सितंबर तक फॉर्म-8: 13,314
  • दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि: 30 सितंबर
  • दावा-आपत्ति का निपटारा: 14 अक्तूबर तक
  • अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन: 19 अक्तूबर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash Singh

अविनाश कुमार सिंह प्रभात खबर के गढ़वा ब्यूरो चीफ हैं. वह आंचलिक से लेकर राज्य मुख्यालय तक 27 वर्ष से अधिक की पत्रकारिता का अनुभव रखते हैं. राजनीतिक विश्लेषण, क्राइम रिपोर्टिंग, हाई-प्रोफाइल इंटरव्यू और खोजी पत्रकारिता.में इन्हें महारत हासिल है. अविनाश कुमार सिंह झारखंड की पत्रकारिता और 'प्रभात खबर' के विश्वसनीय चेहरा हैं, जिन्होंने खबरों की गुणवत्ता को हमेशा प्राथमिकता दी है. लगभग तीन दशकों (27 वर्ष) के अपने लंबे सफर में उन्होंने पलामू ब्यूरो प्रमुख के रूप में 10 साल से अधिक समय तक नेतृत्व किया. इसके बाद प्रदेश मुख्यालय (रांची) में काम करते हुए, विशेषकर वर्ष 2024 के चुनावों के दौरान, उनके सटीक चुनावी विश्लेषण और राजनीतिक रिपोर्टिंग ने काफी प्रभाव छोड़ा.उनकी लेखनी का दायरा बेहद व्यापक है—संवेदनशील क्राइम रिपोर्टिंग से लेकर प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के इंटरव्यू तक, उनकी हर खबर चर्चा में रही है. पत्रकारिता के माध्यम से कई बड़े मामलों का उद्भेदन करना उनकी विशेष पहचान है.झारखंड राज्य गठन के बाद अविनाश ने पलामू में काम करते हुये राजनीतिक से जुड़ी कई ऐसी खबर को ब्रेक किया ,जिसका असर राज्य की राजनीतिक पड़ा .प्रयोगधर्मी पत्रकार के रूप में भी इनकी पहचान है .संस्थान के प्रति समर्पण के लिए उन्हें 'बेस्ट एम्प्लोयी' जैसे पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है. प्रभात खबर के संघर्ष से लेकर इसके विकास और उत्थान के सफर में अविनाश एक सक्रिय सहभागी और सहयात्री रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >