गढ़वा जिला टेबल टेनिस की टीम रांची गयी

गढ़वा जिला टेबल टेनिस की टीम रांची रवाना

रांची में शुक्रवार से आयोजित सेकेंड झारखंड स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गढ़वा जिला की 24 सदस्यीय टीम रांची रवाना हुई. संघ के अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी, सचिव आनंद सिन्हा और संघ के पदाधिकारियों ने जीत की शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ियों को रवाना किया. मौके पर अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ने खिलाड़ियों से कहा कि आप चैपियन बनकर आयें. आपको जीत से कोई रोक नहीं सकता. आप सभी लोग जिले का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं. सचिव आनंद सिन्हा ने कहा की टीम के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता को लेकर बेहतर तैयारी की है. पहले की अपेक्षा टीम इस बार बेहतर करेगी. टीम का कोच संघ के कार्यकारी सदस्य अजय कुमार ठाकुर को बनाया गया है. मौके पर अभिभावक उमेश यादव, आमोद कुमार पांडेय व संजय कुमार सिंह उपस्थित थे. टीम में शामिल खिलाड़ी : जिले की 24 सदस्यीय टीम में अमल कुमार ठाकुर, अनूप कुमार, अमन कुमार पाल, अनिमेष कुमार पांडेय, कार्तिक पाल, नीतीश कुमार मेहता, हर्षित कुमार पांडेय, सचिन कुमार, रोहन पाल, मयंक राज, पलक भारती, अंजली कुमारी, आयुषी कुमारी, आयुषी कुमारी पांडेय, अभिजीत यादव, आशिता प्रियदर्शिनी,अनिल कुमार मेहता, मानवी चौबे, वर्षा रानी और अंशु किरण को शामिल किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >