गढ़वा जिला बॉक्सिंग संघ की नयी टीम तैयार, शिव शंकर पांडेय बने अध्यक्ष

गढ़वा जिला बॉक्सिंग संघ की वार्षिक आम सभा में नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। शिव शंकर पांडेय को अध्यक्ष और राम प्रवेश तिवारी को सचिव चुना गया है।

गढ़वा : गढ़वा जिला बॉक्सिंग संघ की वार्षिक आमसभा रविवार को गणेशा बॉक्सिंग एकेडमी में हुई. इसमें झारखंड राज्य बॉक्सिंग संघ के कोषाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा और डी. जगन्नाथ राव पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे. बैठक के दौरान गढ़वा जिला बॉक्सिंग संघ का पुनर्गठन करते हुए नयी कमेटी का गठन किया गया.

नयी कमेटी में पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

नयी कमेटी में विपिन बिहारी तिवारी और मोहम्मद मुमताज राही को संरक्षक, शिव शंकर पांडेय को अध्यक्ष, हरिनंद पांडेय को कार्यकारी अध्यक्ष, लव कुमार दुबे को वरीय उपाध्यक्ष, राम प्रवेश तिवारी को सचिव, नितिन तिवारी को कोषाध्यक्ष और पुनीत जायसवाल को सह सचिव बनाया गया.

वहीं अजय कुमार, विकास कुमार, सूर्य कुमार, अनन्या कुमारी, लक्ष्मी कुमारी एवं मनोरमा कुमारी को सदस्य बनाया गया.

मौके पर गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक किशोर कुणाल और राजकमल तिवारी, प्रशिक्षक रमाशंकर सिंह समेत बॉक्सिंग खिलाड़ी अध्याय कुमारी, गौतम तिवारी, चंद्रशेखर चौधरी, शिवम कुमार, ऋषि बाबू, काव्य कुमारी, सृष्टि कुमारी और अमीषा उजाला समेत अन्य मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash Singh

अविनाश कुमार सिंह प्रभात खबर के गढ़वा ब्यूरो चीफ हैं. वह आंचलिक से लेकर राज्य मुख्यालय तक 27 वर्ष से अधिक की पत्रकारिता का अनुभव रखते हैं. राजनीतिक विश्लेषण, क्राइम रिपोर्टिंग, हाई-प्रोफाइल इंटरव्यू और खोजी पत्रकारिता.में इन्हें महारत हासिल है. अविनाश कुमार सिंह झारखंड की पत्रकारिता और 'प्रभात खबर' के विश्वसनीय चेहरा हैं, जिन्होंने खबरों की गुणवत्ता को हमेशा प्राथमिकता दी है. लगभग तीन दशकों (27 वर्ष) के अपने लंबे सफर में उन्होंने पलामू ब्यूरो प्रमुख के रूप में 10 साल से अधिक समय तक नेतृत्व किया. इसके बाद प्रदेश मुख्यालय (रांची) में काम करते हुए, विशेषकर वर्ष 2024 के चुनावों के दौरान, उनके सटीक चुनावी विश्लेषण और राजनीतिक रिपोर्टिंग ने काफी प्रभाव छोड़ा.उनकी लेखनी का दायरा बेहद व्यापक है—संवेदनशील क्राइम रिपोर्टिंग से लेकर प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के इंटरव्यू तक, उनकी हर खबर चर्चा में रही है. पत्रकारिता के माध्यम से कई बड़े मामलों का उद्भेदन करना उनकी विशेष पहचान है.झारखंड राज्य गठन के बाद अविनाश ने पलामू में काम करते हुये राजनीतिक से जुड़ी कई ऐसी खबर को ब्रेक किया ,जिसका असर राज्य की राजनीतिक पड़ा .प्रयोगधर्मी पत्रकार के रूप में भी इनकी पहचान है .संस्थान के प्रति समर्पण के लिए उन्हें 'बेस्ट एम्प्लोयी' जैसे पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है. प्रभात खबर के संघर्ष से लेकर इसके विकास और उत्थान के सफर में अविनाश एक सक्रिय सहभागी और सहयात्री रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >