जायंट्स सेवा सप्ताह के पहले दिन कुपोषित बच्चों के बीच सामग्री का वितरण

जायंट्स सेवा सप्ताह के पहले दिन, जायंट्स ग्रुप ऑफ आस्था गढ़वा ने सदर अस्पताल के कुपोषण उपचार केंद्र में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया. इलाजरत 12 कुपोषित बच्चों के बीच साबुन, टूथपेस्ट, हॉर्लिक्स और खजूर का वितरण किया गया.

जितेंद्र सिंह की रिपोर्ट

गढ़वाः जायंट्स सेवा सप्ताह के प्रथम दिन जायंट्स ग्रुप ऑफ आस्था गढ़वा की ओर से सदर अस्पताल परिसर स्थित कुपोषण उपचार केंद्र में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान केंद्र में इलाजरत 12 कुपोषित बच्चों के बीच साबुन, टूथपेस्ट, हॉर्लिक्स और खजूर का वितरण किया गया.

कार्यक्रम का नेतृत्व प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ. अशोक सोनी ने किया. उन्होंने कहा कि कुपोषित बच्चों को बेहतर पोषण और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उनके परिजनों को भी बच्चों की स्वच्छता और पोषण के प्रति जागरूक रहना जरूरी है. उन्होंने कहा कि जायंट्स सेवा सप्ताह के माध्यम से संस्था समाज के जरूरतमंद लोगों तक सेवा पहुंचाने का प्रयास कर रही है.

ये भी पढ़ें- 21 सितंबर को होगा बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह, राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि

सेवा सप्ताह में होंगी जनकल्याणकारी गतिविधियां

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच आवश्यक सामग्री वितरित की गयी. संस्था के सदस्यों ने बताया कि सेवा सप्ताह के दौरान विभिन्न सामाजिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की मदद की जाएगी. इस अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ आस्था गढ़वा के उपाध्यक्ष अमित शर्मा, सचिव उत्तम जायसवाल, मेडिकल ऑफिसर डॉ. अशोक सोनी, निदेशक राजेश सोनी, प्रवीण जायसवाल एवं हर्ष कमलापुरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash Singh

अविनाश कुमार सिंह प्रभात खबर के गढ़वा ब्यूरो चीफ हैं. वह आंचलिक से लेकर राज्य मुख्यालय तक 27 वर्ष से अधिक की पत्रकारिता का अनुभव रखते हैं. राजनीतिक विश्लेषण, क्राइम रिपोर्टिंग, हाई-प्रोफाइल इंटरव्यू और खोजी पत्रकारिता.में इन्हें महारत हासिल है. अविनाश कुमार सिंह झारखंड की पत्रकारिता और 'प्रभात खबर' के विश्वसनीय चेहरा हैं, जिन्होंने खबरों की गुणवत्ता को हमेशा प्राथमिकता दी है. लगभग तीन दशकों (27 वर्ष) के अपने लंबे सफर में उन्होंने पलामू ब्यूरो प्रमुख के रूप में 10 साल से अधिक समय तक नेतृत्व किया. इसके बाद प्रदेश मुख्यालय (रांची) में काम करते हुए, विशेषकर वर्ष 2024 के चुनावों के दौरान, उनके सटीक चुनावी विश्लेषण और राजनीतिक रिपोर्टिंग ने काफी प्रभाव छोड़ा.उनकी लेखनी का दायरा बेहद व्यापक है—संवेदनशील क्राइम रिपोर्टिंग से लेकर प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के इंटरव्यू तक, उनकी हर खबर चर्चा में रही है. पत्रकारिता के माध्यम से कई बड़े मामलों का उद्भेदन करना उनकी विशेष पहचान है.झारखंड राज्य गठन के बाद अविनाश ने पलामू में काम करते हुये राजनीतिक से जुड़ी कई ऐसी खबर को ब्रेक किया ,जिसका असर राज्य की राजनीतिक पड़ा .प्रयोगधर्मी पत्रकार के रूप में भी इनकी पहचान है .संस्थान के प्रति समर्पण के लिए उन्हें 'बेस्ट एम्प्लोयी' जैसे पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है. प्रभात खबर के संघर्ष से लेकर इसके विकास और उत्थान के सफर में अविनाश एक सक्रिय सहभागी और सहयात्री रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >