उदयपुर में गणेश चतुर्थी पर शुरू होगा फुटबॉल टूर्नामेंट, बालक-बालिका वर्ग की टीमें लेंगी हिस्सा

रमकंडा के उदयपुर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन। बालक और बालिका वर्ग की टीमें लेंगी हिस्सा, विजेता को मिलेगा नकद पुरस्कार।

रमकंडा: प्रखंड के उदयपुर पंचायत में एकता मंच के तत्वावधान में गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोमवार से उदयपुर बाजार मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू होगा. प्रतियोगिता में बालक और बालिका दोनों वर्गों की टीमें हिस्सा लेंगी. संरक्षक राजकिशोर यादव ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.

टीमों का निबंधन 14 से 19 सितंबर तक होगा. बालक वर्ग के लिए प्रवेश शुल्क 1100 रुपये और बालिका वर्ग के लिए 700 रुपये निर्धारित किया गया है. खिलाड़ियों को आधार कार्ड के आधार पर ही खेलने की अनुमति दी जायेगी.

बालक वर्ग में विजेता टीम को 21 हजार रुपये और कप, उपविजेता को 15 हजार रुपये, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 7100 रुपये और चतुर्थ स्थान की टीम को 3100 रुपये व कप प्रदान किया जायेगा. वहीं बालिका वर्ग में विजेता टीम को 5100 रुपये, उपविजेता को 3100 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 2100 रुपये व कप दिया जायेगा.

प्रत्येक मैच के बेहतर खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच का मेडल देकर सम्मानित किया जायेगा. आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष लालमोहन पासवान, उपाध्यक्ष मानस कुमार पासवान, सचिव आनंद सिंह समेत एकता मंच के अन्य सदस्य जुटे हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >