सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, हेलमेट जरूर पहनें : थाना प्रभारी

सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, हेलमेट जरूर पहनें : थाना प्रभारी

प्रतिनिधि, धुरकी धुरकी थाना प्रभारी जनार्दन राऊत ने धुरकी और सगमा क्षेत्र के लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को देखते हुए लोगों का जागरूक होना बेहद जरूरी है. खासकर दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट वाहन नहीं चलाना चाहिए, क्योंकि दुर्घटना के समय हेलमेट जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. उन्होंने कहा कि बाइक चलाते समय चालक और पीछे बैठने वाले दोनों लोगों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य है. कई लोग छोटी दूरी का हवाला देकर बिना हेलमेट वाहन चलाते हैं, लेकिन हादसे कभी भी हो सकते हैं. यातायात नियमों का पालन केवल पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए जरूरी है. थाना प्रभारी ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने के लिए न दें. नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने से दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है और ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है.उन्होंने बताया कि धुरकी थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >