गढ़वा : रंका में 269 मतदाताओं के नाम हटाने के कथित प्रयास पर प्राथमिकी, दो लोगों पर केस

झारखंड के रंका में एसआइआर फॉर्म-7 के जरिए 269 मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में दो लोगों पर मामला दर्ज, पुलिस कर रही है मामले की गहन जांच।

रंका(गढ़वा). रंका थाना क्षेत्र के खपरो गांव में 269 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने के कथित प्रयास को लेकर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. प्राथमिकी विधायक प्रतिनिधि मुरारी यादव और शिव प्रसाद सोनी के खिलाफ दर्ज की गयी है.

पुलिस के अनुसार, इस मामले में रंका थाना कांड संख्या 132/26 दर्ज किया गया है. दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 236(2), 340(2) और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 के तहत कार्रवाई की गयी है.

SIR फॉर्म-7 के माध्यम से मतदाताओं के नाम हटाने का प्रयास

थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी ने बताया कि खपरो गांव निवासी गुलाम रब्बानी के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आवेदन में आरोप लगाया गया है कि एक सितंबर को मुरारी यादव और शिव प्रसाद सोनी ने एसआइआर फॉर्म-7 के माध्यम से 269 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने का प्रयास किया.

ये भी पढ़ें: भवनाथपुर में जन्माष्टमी पर भक्ति जागरण की धूम, खुशबू शर्मा और प्रदीप लाल यादव ने बांधा समां

पुलिस कर रही मामले की जांच

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की. थाना प्रभारी के मुताबिक, जांच में प्रथम दृष्टया शिकायत में लगाये गये आरोप सही पाये गये, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गयी. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है. इस प्रकरण को लेकर झामुमो नेताओं ने भी जांच की मांग की थी. हालांकि, प्राथमिकी में लगाये गये आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >