लाभुक, पोकलेन चालक तथा अज्ञात मालिक पर प्राथमिकी

लाभुक, पोकलेन चालक तथा अज्ञात मालिक पर प्राथमिकी

डंडई प्रखंड के सोनेहारा पंचायत में पोकलेन और जेसीबी मशीन से मनरेगा के तहत कुआं खुदाई का मामला उजागर हुआ था. इसके बाद सोनेहरा पंचायत सचिव दीपक कुमार तिवारी व रोजगार सेवक प्रमोद कुमार प्रजापति ने इसकी जांच की. अधिकारियों ने जांच में पोकलेन मशीन से कूप खुदाई का मामला सही पाया गया. बीडीओ जागो महतो ने बताया कि अखबार के माध्यम से मामला प्रकाश में आया था. इसके बाद पंचायत सचिव दीपक कुमार तिवारी और रोजगार सेवक प्रमोद कुमार प्रजापति को जांच करने का निर्देश दिया गया था. जांच के बाद पाया गया है कि कुआं पोकलेन मशीन से खोदा गया है, जो मनरेगा अधिनियम के विरुद्ध है. उन्होंने कहा कि कूप लाभुक अमरेश प्रजापति, पोकलेन चालक शुभम कुमार तथा अज्ञात पोकलेन मालिक पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उन्होंने बताया कि बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना वित्तीय वर्ष 2023 -2024 की है. उन्होंने बताया कि बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में पंचायत के मुखिया पति पर 35 हजार रुपये की रिश्वतखोरी की बात भी सामने आयी है. इसकी जांच की जा रही है. यदि घूसखोरी की बात की पुष्टि होती है, तो दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा