ट्रैक्टर से मिट्टी उठाव को लेकर मारपीट, तीन घायल

ट्रैक्टर से मिट्टी उठाव को लेकर मारपीट, तीन घायल

गढ़वा थाना क्षेत्र के अन्नराज नवाडीह गांव में ट्रैक्टर से मिट्टी उठाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गये. घायलों में लाल मोहम्मद अंसारी का पुत्र अनवारुल अंसारी एवं दूसरे पक्ष के फिरोज अंसारी तथा शोभरातन खातून शामिल हैं. इन सबको गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. लाल मोहम्मद अंसारी ने बताया कि उसका बेटा अपना ट्रैक्टर लेकर गांव के पुल के नीचे से गैर मजरुआ जमीन से मिट्टी उठा रहा था. इसी दौरान फिरोज अंसारी, आसमा बीबी व नजमुन खातून ने वहां पहुंचकर उसके साथ मारपीट की और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. जबकि दूसरे पक्ष के फिरोज अंसारी ने आरोप लगाया है कि अनवारुल अंसारी उसकी जमीन से मिट्टी काट रहा था. मना करने पर भी जब उसने बात नहीं मानी, तो इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी. घटना के बाद दोनों पक्षों ने गढ़वा थाने में आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >