भवनाथपुर: थाना क्षेत्र के मकरी पंचायत अंतर्गत बरवाबांध गांव में शनिवार की रात चोरी की घटना सामने आयी है. अज्ञात चोरों ने एक किसान के घर का ताला तोड़कर मोटर का स्टार्टर, पांच केवी का स्टेबलाइजर, तार, पाइप समेत अन्य सामान चोरी कर लिया.
पीड़ित किसान अशर्फी बैठा ने घटना को लेकर भवनाथपुर थाना प्रभारी को लिखित आवेदन दिया है. आवेदन में उन्होंने बताया कि शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर स्टेबलाइजर, स्टार्टर, तार, पाइप समेत अन्य सामान चोरी कर लिया. चोरी के बाद पीड़ित किसान परेशान हैं. उन्होंने थाना प्रभारी से अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चोरी गये सामान की बरामदगी की मांग की है.
इधर, पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. चोरों की पहचान और चोरी गये सामान की बरामदगी के लिए पुलिस छानबीन कर रही है.
