डॉ अभिषेक के निधन पर रौनियार समाज से जताया शोक

डॉ अभिषेक के निधन पर रौनियार समाज से जताया शोक

गढ़वा जिला मुख्यालय निवासी सह रौनियार वैश्य परिवार के जिला संरक्षक वेंकटेश नारायण गुप्ता के 25 वर्षीय पुत्र डॉ अभिषेक कुमार गुप्ता का निधन बाइक दुर्घटना में हो गया. बीती रात मेदनीनगर में बाइक दुर्घटना में डॉ अभिषेक गुप्ता के निधन के बाद जिला रौनियार वैश्य परिवार ने गहरा दुख जताया है. प्रदेश महासचिव बैजनाथ प्रसाद गुप्ता ने कहा कि अभिषेक बहुत ही मृदुल स्वभाव का लड़का था. वह एमबीबीएस करने के दौरान पलामू मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे थे. समाज ने एक होनहार लड़का खो दिया है. इसकी भरपाई संभव नहीं है. इधर घटना के बाद जिला नगर अध्यक्ष हीरालाल प्रसाद गुप्ता ने कहा कि वैश्य परिवार ने एक प्रतिभावान, सामाजिक व सरल स्वभाव बेटे को खोया है.

इन्होंने भी जताया शोक : इस दुखद घटना के बाद प्रमंडलीय उपाध्यक्ष अशोक प्रसाद गुप्ता, जिला संगठन मंत्री दामोदर प्रसाद गुप्ता, जिला सचिव उदय प्रसाद गुप्ता, संरक्षक नंद कुमार, राजेश प्रसाद गुप्ता, दीपक गुप्ता, संजय प्रसाद, मुन्ना प्रसाद, दिनेश गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, नवल किशोर गुप्ता, विजय प्रसाद गुप्ता, गौरीशंकर प्रसाद, आदित्य प्रसाद, अजय प्रसाद, उमेश प्रसाद, मुकेश कुमार, बबलू गुप्ता व महेंद्र प्रसाद सहित कई लोगो ने शोक जताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >