विद्यालय में लापरवाही पर वार्डन समेत तीन से स्पस्ष्टीकरण मांगा

विद्यालय में लापरवाही पर वार्डन समेत तीन से स्पस्ष्टीकरण मांगा

खरौंधी (गढ़वा): बीडीओ रवींद्र कुमार ने मंगलवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय खरौंधी का औचक निरीक्षण किया. जांच के दौरान विद्यालय की बदहाल व्यवस्था और छात्राओं की भारी अनुपस्थिति उजागर हुई. विद्यालय में कुल 338 छात्राओं का नामांकन दर्ज है, लेकिन मौके पर केवल 101 छात्राएं ही उपस्थित पायी गयी. इसे गंभीरता से लेते हुए बीडीओ ने वार्डन लक्ष्मी कुमारी, अकाउंटेंट सोनम रानी और अनुपस्थित शिक्षिका रूबी श्रीवास्तव से स्पस्ष्टीकरण मांगा है. बीडीओ ने बताया कि जांच में राज्य परियोजना निदेशक द्वारा निर्धारित मेनू का खुला उल्लंघन पाया गया. छात्राओं को मेनू के अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा था, बल्कि विद्यालय प्रबंधन अपनी मनमानी कर रहा था. भोजन की गुणवत्ता और वितरण में बड़े पैमाने पर अनियमितता की पुष्टि हुई है. बीडीओ रवींद्र कुमार ने कहा कि स्पष्टीकरण का जवाब मिलने के बाद दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जायेगी. निरीक्षण के दौरान सीओ गौतम कुमार लकड़ा भी मुख्य रूप से उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >