विशेषज्ञों का आह्वान : जिंदगी चुनें, तंबाकू नहीं

एसपीडी काॅलेज में तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कार्यशाला आयोजित

एसपीडी काॅलेज में तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कार्यशाला आयोजित

प्रतिनिधि, गढ़वा

असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी कार्यालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) के तहत मंगलवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम स्थानीय सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज में एनएसएस एवं एनसीसी इकाई के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ. कार्यशाला का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ हिमांशु भूषण जारुहार ने किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि तंबाकू जानलेवा है और इसका सेवन आज समाज के हर वर्ग बच्चे, युवा और बुजुर्ग में देखा जा रहा है. हमें संस्थान, समाज और आसपास के क्षेत्रों में तंबाकू से होने वाले नुकसान की चर्चा कर लोगों को जागरूक करना चाहिए. इस अवसर पर एनटीसीपी के साइकोलॉजिस्ट कुमार संजीव शरण ने कहा कि तंबाकू सेवन से विश्वभर में हर साल 54 लाख से अधिक लोगों की मृत्यु होती है. यह मुख कैंसर, हृदय रोग और रक्त संबंधी बीमारियों का मुख्य कारण है। उन्होंने राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आत्महत्या रोकथाम विषय पर भी व्याख्यान दिया. वहीं जिला तंबाकू परामर्शी नीरज कुमार ने कहा, जिंदगी चुनें, तंबाकू नहीं. उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति तंबाकू की लत छोड़ना चाहता है, तो गढ़वा सदर अस्पताल स्थित तंबाकू नशामुक्ति केंद्र से संपर्क कर सकता है. कार्यक्रम में प्रो. राजीव रंजन मिश्रा (नोडल पदाधिकारी, मादक पदार्थ निषेध कोषांग) और प्रो. प्रमिला ने भी महत्वपूर्ण विचार रखे. संचालन प्रो. कमलेश सिन्हा (एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी) ने किया, जबकि प्रो. परवेज आलम, प्रो. भरत उपाध्याय, डॉ. अरुण तिवारी, डॉ. बिनोद द्विवेदी, प्रो. धीरेंद्र मिश्रा (एनसीसी एएनओ), प्रो. विवेकानंद उपाध्याय, डॉ. संजीव मिश्रा, प्रो. बिरेन्द्र पांडेय, प्रो. अखिलेश पाठक, प्रो. किरण कुमारी, प्रो. नीलम गुप्ता एवं प्रो. शबनम सहित कई शिक्षकों ने भी अपने विचार व्यक्त किये. कार्यशाला में एनएसएस और एनसीसी के स्वयंसेवकों के साथ-साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. सभी ने तंबाकू निषेध और इसके दुष्परिणामों के प्रति समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >