गढ़वा: भैंस चराने गए 64 वर्षीय बुजुर्ग को हाथी ने पटक कर मार डाला, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

गढ़वा के चिनिया में जंगली हाथी ने वृद्ध को पटक-पटक कर मार डाला. मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया जोरदार प्रदर्शन.

चिनिया (गढ़वा). चिनिया प्रखंड मुख्यालय के सेमराटांड़ टोला स्थित कुसुम दामर वन क्षेत्र में रविवार सुबह जंगली हाथी ने 64 वर्षीय अनती यादव को पटक-पटक कर मार डाला. वह रोज की तरह भैंस चराने जंगल की ओर गये थे. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर चिनिया-गढ़वा मुख्य मार्ग के थाना चौक पर शव रखकर धरना दिया. दोपहर करीब 12.30 बजे तक सड़क जाम रही.

वापस जंगल लौट रहे हाथी ने किया हमला

ग्रामीणों के अनुसार, जंगली हाथी इससे पहले सेमराटांड़ टोला में धान और मक्का की फसल को नुकसान पहुंचाने के साथ हसमुद्दीन अंसारी के पक्के मकान को भी क्षतिग्रस्त कर चुका था. जंगल की ओर लौटने के दौरान हाथी ने अनती यादव पर हमला कर दिया. हमले में घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. अनती यादव के सुबह करीब आठ बजे तक घर नहीं लौटने पर परिजन उनकी तलाश में निकले. खोजबीन के दौरान जंगल में उनका शव मिला. सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेजने की प्रक्रिया शुरू की.

डीएफओ और रेंजर को बुलाने की मांग

घटना से नाराज ग्रामीणों ने वन विभाग के डीएफओ और रेंजर को मौके पर बुलाने की मांग की. समाजसेवी फरीद खान ने कहा कि हाथी के हमले में एक व्यक्ति की जान चली गयी, लेकिन वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे. इससे ग्रामीणों में नाराजगी है.

ये भी पढ़ें: Sudivya Kumar Sonu Live Update: दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, बेटे हर्ष कुमार ने दी पिता सुदिव्य कुमार सोनू को मुखाग्नि

परिजनों को दाह-संस्कार के लिए 50 हजार रुपये

थाना प्रभारी बीकू कुमार रजक ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर धरना समाप्त कराया. वन विभाग के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर वनपाल उत्तम कुमार ने वनकर्मियों के साथ मृतक के परिजनों को दाह-संस्कार के लिए 50 हजार रुपये नकद दिये. वनपाल ने बताया कि आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जायेगा.

ये भी पढ़ें: गढ़वा: खेत में काम कर रहे युवक को सांप ने डसा, सदर अस्पताल में इलाज जारी

बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद

मौके पर बंशीधर यादव, हरिओम यादव, राजेश प्रसाद, उमेश यादव, अरबाज मंसूरी, जगदीश सिंह, रामसागर यादव, रूपेश केसरी, गोपाल यादव, राजेंद्र यादव, वीरेंद्र यादव, बंधु यादव, शिव यादव, गोवर्धन यादव, अर्जुन साह, कोमल यादव, गरीब साव, शमीम अंसारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash Singh

अविनाश कुमार सिंह प्रभात खबर के गढ़वा ब्यूरो चीफ हैं. वह आंचलिक से लेकर राज्य मुख्यालय तक 27 वर्ष से अधिक की पत्रकारिता का अनुभव रखते हैं. राजनीतिक विश्लेषण, क्राइम रिपोर्टिंग, हाई-प्रोफाइल इंटरव्यू और खोजी पत्रकारिता.में इन्हें महारत हासिल है. अविनाश कुमार सिंह झारखंड की पत्रकारिता और 'प्रभात खबर' के विश्वसनीय चेहरा हैं, जिन्होंने खबरों की गुणवत्ता को हमेशा प्राथमिकता दी है. लगभग तीन दशकों (27 वर्ष) के अपने लंबे सफर में उन्होंने पलामू ब्यूरो प्रमुख के रूप में 10 साल से अधिक समय तक नेतृत्व किया. इसके बाद प्रदेश मुख्यालय (रांची) में काम करते हुए, विशेषकर वर्ष 2024 के चुनावों के दौरान, उनके सटीक चुनावी विश्लेषण और राजनीतिक रिपोर्टिंग ने काफी प्रभाव छोड़ा.उनकी लेखनी का दायरा बेहद व्यापक है—संवेदनशील क्राइम रिपोर्टिंग से लेकर प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के इंटरव्यू तक, उनकी हर खबर चर्चा में रही है. पत्रकारिता के माध्यम से कई बड़े मामलों का उद्भेदन करना उनकी विशेष पहचान है.झारखंड राज्य गठन के बाद अविनाश ने पलामू में काम करते हुये राजनीतिक से जुड़ी कई ऐसी खबर को ब्रेक किया ,जिसका असर राज्य की राजनीतिक पड़ा .प्रयोगधर्मी पत्रकार के रूप में भी इनकी पहचान है .संस्थान के प्रति समर्पण के लिए उन्हें 'बेस्ट एम्प्लोयी' जैसे पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है. प्रभात खबर के संघर्ष से लेकर इसके विकास और उत्थान के सफर में अविनाश एक सक्रिय सहभागी और सहयात्री रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >