रमना, गढ़वा : भागोडीह पंचायत के चुन्दी देवी धाम परिसर में दशहरा पूजा को लेकर ग्रामीणों और पूजा समिति की बैठक हुई. इसमें पूजा की तैयारियों और आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. पूजा के सफल संचालन के लिए सर्वसम्मति से नयी समिति का गठन किया गया.
पूजा पंडाल से श्रद्धालुओं की सुविधा तक जिम्मेदारी
नयी समिति में रमेश साहू को अध्यक्ष, फकीरा साह को सचिव, धनंजय साहू को कोषाध्यक्ष, गुलाबचंद साह को उपाध्यक्ष और रामप्यारी प्रजापति को संगठन महामंत्री बनाया गया. समिति के सदस्यों को पूजा पंडाल, साफ-सफाई, बिजली, पेयजल और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गयीं.
नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश साहू ने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से दशहरा पूजा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न करायी जायेगी.
