रंका,गढ़वा: रंका थाना क्षेत्र के रबदा गांव निवासी राजेंद्र भुइयां (55) की तालाब में डूबने से दुखद मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार, राजेंद्र भुइयां शनिवार शाम को गांव के ही एक तालाब में मछली पकड़ने गए थे. इसी दौरान अचानक पैर फिसल जाने के कारण वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए. ग्रामीणों की भारी मशक्कत के बाद उनके शव को पानी से बाहर निकाला गया.
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और अंत्यपरीक्षण (पोस्टमार्टम) के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है.
