ऑनलाइन स्वगणना के बाद शुरू हुआ घर-घर जनगणना कार्य

ऑनलाइन स्वगणना के बाद शुरू हुआ घर-घर जनगणना कार्य

केतार. जनगणना 2027 को लेकर ऑनलाइन स्वगणना प्रक्रिया के बाद अब प्रथम चरण में घर-घर जाकर जनगणना कार्य शुरू कर दिया गया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए बीएसओ अविनाश कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में शनिवार से परगणक व सुपरवाइजर द्वारा घर-घर जाकर लोगों की गणना की जा रही है. उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए कुल 102 परगणक एवं 18 सुपरवाइजर की प्रतिनियुक्ति की गयी है. साथ ही लगभग 10 प्रतिशत कर्मियों को रिजर्व रखा गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें कार्य में लगाया जा सके. बीएसओ ने बताया कि जनगणना कार्य पूरी पारदर्शिता एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के तहत किया जा रहा है. उन्होंने लोगों से अपील की कि जनगणना कर्मियों को सही जानकारी उपलब्ध कराकर सहयोग करें ताकि सरकार को सटीक आंकड़े प्राप्त हो सकें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >