श्री वंशीधर नगर. श्री वंशीधर नगर स्थित बाकी नदी पर बढ़ते अतिक्रमण और अवैध निर्माण को हटवाने को लेकर स्थानीय निवासी मुकेश कुमार ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र प्रेषित किया है. पत्र में सूर्य मंदिर से धमनी पुल तक नदी क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग की गयी है. पत्र में कहा गया है कि बाकी नदी के प्रवाह क्षेत्र एवं किनारे की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से पक्के मकान और अन्य निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं. लगातार मिट्टी भरायी की जा रही है, जिससे नदी की चौड़ाई कम होती जा रही है.
बाकी नदी को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग
बाकी नदी को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग
