नाली निर्माण में अनियमितता की जांच कराने की मांग

नाली निर्माण में अनियमितता की जांच कराने की मांग

भवनाथपुर. भवनाथपुर उत्तरी पंचायत समिति सदस्य चंदन ठाकुर ने भवनाथपुर प्रखंड में पंचायत समिति मद से किये जा रहे विकास कार्यों में नियमों को दरकिनार कर कार्य करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में श्री ठाकुर ने एसडीओ को आवेदन दिया है. इसमें कहा गया है कि भवनाथपुर उत्तरी पंचायत समिति सदस्य क्षेत्र के टाउनशिप मुख्य पथ से सुग्रीव राम के घर तक 2.49 लाख रु की लागत से नाली निर्माण कराया गया है. यह वार्ड नंबर दो में है. लेकिन प्रखंड प्रमुख शोभा देवी ने नियमों को दरकिनार कर पंचायत समिति दक्षिणी वार्ड संख्या-10 के अंशु कुमार नामक युवक से नाली निर्माण कराया है. यह काम बगैर लाभुक समिति बनाये कराया गया है. उन्होंने श्री बंशीधर नगर एसडीओ से इसकी जांच कर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में चंदन ठाकुर ने कहा है कि उन्होंने इस संबंध में बीडीओ से पांच बार लिखित शिकायत की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने यह भी कहा कि यदि जांच कर कार्रवाई नहीं हुई, तो मार्च में प्रखंड कार्यालय पर वह आंदोलन करेंगे. इस संबंध में बीडीओ नंदजी राम ने कहा कि शिकायत मिली है, इसकी जांच करायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >