शराब के नशे में गिरकर मौत

शराब के नशे में गिरकर मौत

भवनाथपुर. भवनाथपुर थाना क्षेत्र के ढिकुलिया निवासी शंभू सिंह (45 वर्ष) की शराब पीकर गिरने से मौत हो गयी. बताया गया कि शंभू ने मंगलवार की देर शाम अत्यधिक शराब पी ली थी. इसी क्रम में घर जाने के दौरान ढिकुलिया में वह गिर गये. इससे वह बुरी तरह घायल हो गये थे. देखने के बाद पड़ोसियों ने घायल अवस्था में उन्हेें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. जानकारी के बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेजा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >