संदिग्ध परिस्थिति में गमछे से लटका मिला युवक का शव

संदिग्ध परिस्थिति में गमछे से लटका मिला युवक का शव

भंडरिया. भंडरिया थाना क्षेत्र के कुरुन गांव स्थित सरई दोहर टोला में सोमवार को एक युवक का शव घर के अंदर गमछे के सहारे लटका हुआ पाया गया. ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर सुभाष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की पहचान भंडरिया थाना क्षेत्र के दुर्गाडीह नौका निवासी रामनंदन सिंह के 32 वर्षीय पुत्र सेठु सिंह के रूप में हुई. थाना प्रभारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होता है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >