नौडीहाबाजार. छतरपुर थाना में क्षेत्र के सुखनदिया नदी के किनारे रविवार की शाम करीब अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. स्थानीय ग्रामीणों ने नदी किनारे शव को देखा, तो तत्काल इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद छतरपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. मृतक की उम्र करीब 40 की बतायी जा रही है. युवक के शरीर व सिर पर गहरे चोट के निशान हैं. जिससे हत्या की आशंका जतायी जा रही है. घटनास्थल नौडीहा बाजार व छतरपुर थाना क्षेत्र कि सीमावर्ती पर है. लोगों का कहना है कि अपराधियों ने हत्या करने के बाद साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को नदी किनारे फेंक दिया. मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस आस-पास के गांवों में उसकी शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है. छतरपुर थाना के एएसआइ निर्मल सिंह शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदनींनगर एमएमसीएच भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस मामले को हत्या से जोड़कर देख रही है.
नदी किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

नदी किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Copied link
नदी किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका