जंगल में लगाया गया आइइडी सीआरपीएफ ने किया निष्क्रिय

जंगल में लगाया गया आइइडी सीआरपीएफ ने किया निष्क्रिय

बड़गड़. गढ़वा जिले के बड़गड़ थाना के बूढ़ा पहाड़ इलाके में नक्सलियों द्वारा जंगल में छुपा कर रखे गये एक इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आइइडी) को बरामद कर निष्क्रिय कर दिया गया है. आइइडी बम बरामद होने की जानकारी सीआरपीएफ के 172 बटालियन ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है. बताया गया है कि कमांडेंट नृपेंद्र कुमार सिंह तथा द्वितीय कमान अधिकारी कुलदीप कुमार के दिशा निर्देशन में सीआरपीएफ 172 बटालियन की एक टीम सहायक कमांडेंट नीरज कुमार के नेतृत्व में एक अभियान के तहत तूमेरा, घोराटांड़ एवं बूढ़ा गांव के एरिया में सर्च ऑपरेशन के लिए निकली थी. अभियान के दौरान तूमेरा गांव से सटे जंगल में सर्च अभियान में शामिल सुरक्षा बल के जवान विकास नाथ एवं अजय कुमार ने जंगल में जमीन के अंदर छुपा कर रखी गयी एक संदिग्ध वस्तु की जानकारी मिली. जवानों ने इसके आइइडी होने का अंदेशा जताया. वहीं उन्होंने इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी. दो किलो की आइइडी बरामद : सर्च अभियान के दौरान बारीकी से स्थल की जांच की गयी. इस क्रम में दो किलो का आइइडी बरामद किया गया. इसे निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत वहीं पर नष्ट कर दिया गया. बताया गया कि उक्त आइइडी सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से नक्सलियों ने लगाया था. इससे आम नागरिकों को भी नुकसान पहुंच सकता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJAY

SANJAY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >