नकल कर रही छात्रा की कॉपी छीनी

नकल कर रही छात्रा की कॉपी छीनी

डंडई. डंडई थाना क्षेत्र के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय जरही परीक्षा केंद्र में दसवीं बोर्ड की गणित की परीक्षा दे रही एक छात्रा की उत्तर पुस्तिका छीन ली गयी. उत्तर पुस्तिका नहीं लौटाने पर छात्रा रोते-रोते छात्रा बेहोश हो गयी. बेहोशी की हालत में उसे दूसरे रूम में रिलीफ के लिए कुछ देर तक रखा गया. इसके बाद छात्रा को उत्तर पुस्तिका लौटायी गयी. इधर बुधवार को छात्रा के अभिभावक सहित ग्रामीणों ने परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया. अभिभावक शाहिद अंसारी, रफीक अंसारी, इबरार अंसारी, नकीब अंसारी, जाबिर अंसारी, बदरुद्दीन अंसारी, माउंटेन दादा, खालिद अंसारी व आरिफ अंसारी के अनुसार छात्रा के पास से कोई चीटिंग पर्चा नहीं मिला है. इधर इस मामले को लेकर केंद्राधीक्षक असगर अली अंसारी ने बताया कि अभिभावक बेवजह विरोध जाता रहे हैं, उनका आरोप गलत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >