पनघटवा डैम में डूबने से बच्चे की मौत

पनघटवा डैम में डूबने से बच्चे की मौत

प्रतिनिधि, धुरकी

धुरकी थाना क्षेत्र के पनघटवा डैम में नहाने के क्रम में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गयी. मृतक की पहचान नंदराम के पुत्र मनीष कुमार (10) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, मनीष शनिवार की शाम अपने दोस्तों के साथ पनघटवा डैम में नहाने गया था. इसी क्रम में वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. इसके बाद उसके साथियों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने उसे पानी से बाहर निकाला. हालांकि तब तक मनीष की मौत हो चुकी थी. इसके बाद घटना की सूचना धुरकी पुलिस को दी गयी. थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए के लिए गढ़वा भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >