SIR की विसंगतियां दूर करने के लिए लगा शिविर, मतदाताओं के दस्तावेजों की हुई जांच

केतार में मतदाता सूची की विसंगतियों को दूर करने के लिए शिविर आयोजित किया गया. बीडीओ ने दस्तावेजों की जांच और सुधार प्रक्रिया की जानकारी दी.

संदीप कुमार केतार की रिपोर्ट

केतार (गढ़वा): एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के दौरान मतदाता सूची में सामने आई विसंगतियों को दूर करने के लिए परती कुश्वानी पंचायत सचिवालय परिसर में बुधवार को शिविर लगाया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार की मौजूदगी में शिविर में पहुंचे मतदाताओं के दस्तावेजों की जांच की गई और आवश्यक दस्तावेज अपलोड किए गए.

एआई से मिली विसंगतियों पर जारी हुआ नोटिस

बीडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि एसआईआर के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से मतदाता सूची में नाम, पिता का नाम, उम्र और जन्म तिथि समेत अन्य विवरणों में अंतर पाया गया है. ऐसे मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया है. संबंधित मतदाताओं को पंचायतवार निर्धारित शिविर में आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर फॉर्म भरने और दस्तावेज अपलोड कराने होंगे.

उन्होंने बताया कि निर्धारित 12 दस्तावेजों में से जरूरत के अनुसार एक या दो दस्तावेज प्रस्तुत किए जा सकते हैं. इनमें जन्म प्रमाण पत्र, मैट्रिक प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, खतियान और वंशावली समेत अन्य मान्य दस्तावेज शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- सिमडेगा में नौकरी दिलाने के नाम पर 5-6 करोड़ की ठगी, भिएसके फाउंडेशन से जुड़े 6 आरोपी गिरफ्तार

जन्म तिथि के आधार पर अलग-अलग दस्तावेज जरूरी

बीडीओ ने बताया कि 1 जुलाई 1987 से पहले जन्म लेने वाले मतदाताओं को केवल अपना दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा. 1 जुलाई 1987 से 2 दिसंबर 2004 के बीच जन्म लेने वाले मतदाताओं को अपना तथा माता या पिता में से किसी एक का दस्तावेज देना होगा. वहीं, 2 दिसंबर 2004 के बाद जन्म लेने वाले मतदाताओं को अपना, माता और पिता तीनों के दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे.

शिविर में प्रखंड समन्वयक राकेश कुमार, पंचायत सचिव आदित्य कुमार, सिराज अंसारी, रोजगार सेवक रामकुमार प्रजापति, पंकज सिंह, धीरेंद्र विश्वकर्मा, मुखिया मुन्नी देवी और दीनदयाल गुप्ता समेत अन्य मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- डीडीसी ने कांडी प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, योजनाओं की ली जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >