बीओई के शाखा प्रबंधक कोरोना संक्रमित हुये

बीओई के शाखा प्रबंधक कोरोना संक्रमित हुये

श्री बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर में गुरुवार को एक बैंक के शाखा प्रबंधक कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. बैंक के मैनेजर के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने पर बैंक में हड़कंप मच गया. बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक के द्वारा मेदिनीनगर में कोरोना जांच कराया गया था.

वे मेदिनीनगर से ही बैंक आया-जाया करते थे. दोपहर में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाये जाने की खबर मिलने पर आनन-फानन में दोपहर में बैंक को बंद कर दिया गया. शाखा प्रबंधक के निर्देश पर बैंक के सहायक प्रबंधक ने बैंक के बाहर दीवाल पर बैंक में पॉजिटिव मरीज पाये जाने की पुष्टि करते हुए अगले आदेश तक बैंक का कार्य पूरी तरह बंद कर दिया.

विदित हो कि बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक का कोरोना पॉजिटिव का मामला आने के बाद बैंक में जमा-निकासी करने वाले लोगों में भी हड़कंप मच गया है. प्रशासनिक अधिकारी अब शाखा प्रबंधक से मिलने वाले लोगों का पता लगाने के लिए परेशान हैं.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >