भाजपा-आजसू कार्यकर्ताओं ने लिया बीडी राम को जिताने का संकल्प

भाजपा-आजसू कार्यकर्ताओं ने लिया बीडी राम को जिताने का संकल्प

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय गढ़वा में राजग (एनडीए) के घटक दलों की एक बैठक हुई. इसमें भाजपा और आजसू के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया. वहीं आगामी लोकसभा चुनाव में राजग प्रत्याशी विष्णु दयाल राम को भारी बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प लिया गया. साथ ही 24 अप्रैल को नामांकन रैली में दोनों दल के कार्यकर्ताओं ने शामिल होने का निर्णय लिया. भाजपा प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय व भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि गढ़वा में राजग गठबंधन मिलजुल कर कार्य करेगा. आजसू जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने भी गठबंधन धर्म का पालन करते हुए राजग प्रत्याशी विष्णु दयाल राम को जीतने की बात कही. कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे ने किया.

उपस्थित लोग : बैठक में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश तिवारी, सूरज गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष मुरली श्याम सोनी, राजीव रंजन तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी, नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, राजकुमार मद्धेशिया, जिला प्रधान सचिव त्रिपुरारी सिंह, जिला कार्यकारी अध्यक्ष विजय ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता देवी, छात्र मोर्चा अध्यक्ष कुंदन चंद्रवंशी व केंद्रीय सचिव शंकर प्रताप विश्वकर्मा सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा