गढ़वा में कोचिंग सेंटर के पास से बाइक चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध कैद

गढ़वा शहर के शिक्षा हब कोचिंग सेंटर के पास से एक गोल्डन स्पलेंडर बाइक चोरी हो गई है। मालिक ने सीसीटीवी फुटेज के साथ थाने में मामला दर्ज कराया है।

गढ़वा. शहर में बाइक चोरी का मामला सामने आया है. टाउन हॉल के पास स्थित शिक्षा हब कोचिंग सेंटर के समीप से गोल्डन रंग की हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकिल चोरी हो गयी. बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच 0ए एफ 2249 है.

बाइक मालिक आनंद चौबे, पिता स्व. लक्ष्मी नारायण चौबे, निवासी सहिजना ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने गढ़वा थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया है, जिसमें बाइक ले जाते एक संदिग्ध व्यक्ति की तस्वीर दिखाई दे रही है.

बाइक की जानकारी मिलने पर पुलिस को दें सूचना

बाइक मालिक ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को उक्त बाइक के संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तत्काल नजदीकी थाना या उन्हें इसकी सूचना दें. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पियूष तिवारी

पियूष तिवारी गढ़वा जिले में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. ढाई दशक से भी अधिक के इस सुदीर्घ अनुभव में उन्होंने खोजी पत्रकारिता को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाया है. पेचीदा प्रशासनिक मामलों का तथ्यपरक विश्लेषण करना और छिपी हुई खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ सामने लाना उनकी कार्यशैली की मुख्य पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >