भवनाथपुर. भवनाथपुर थाना के नवपदस्थापित थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने गुरुवार को निवर्तमान थाना प्रभारी रजनी रंजन से प्रभार ग्रहण किया. प्रभार ग्रहण करने से पहले रजनी रंजन ने गुलदस्ता भेंटकर नवपदस्थापित थाना प्रभारी का स्वागत किया.
प्रभार संभालने के बाद अरुण कुमार रवानी ने कहा कि थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि पुलिस और आम लोगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा.
लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी पर जोर
थाना प्रभारी ने कहा कि लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने के साथ असामाजिक गतिविधियों पर भी प्रभावी कार्रवाई की जाएगी. क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सजग रहेगी.
वहीं, निवर्तमान थाना प्रभारी रजनी रंजन ने अरुण कुमार रवानी को शुभकामनाएं दीं और बेहतर पुलिसिंग के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया. इस दौरान थाना के पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने भी नवपदस्थापित थाना प्रभारी का स्वागत किया.
