पीएम मोदी से पहले गढ़वा में गरजेंगे सीएम हेमंत सोरेन, इन 2 प्रखंडों में करेंगे चुनावी सभा

Jharkhand Chunav 2024: सीएम सोरेन तीन और चार नवंबर को रंका और भंडरिया में चुनावी सभा को संबोधित करने वाले हैं. इस दौरान सीएम सोरेन इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर और केएन त्रिपाठी के पक्ष में प्रचार करेंगे.

Jharkhand Chunav 2024|गढ़वा, मुकेश तिवारी : झारखंड के चुनावी रण में ताल ठोकने सीएम हेमंत सोरेन 4 नवंबर को गढ़वा आने वाले हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार दो दिनों तक गढ़वा जिले के दो प्रखंडो में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. सीएम सोरेन तीन नवंबर को रंका में एक जनसभा करने वाले हैं. यहीं सीएम सोरेन इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर के पक्ष में प्रचार करेंगे. लोगों से उन्हें वोट देने की अपील करेंगे. इसके बाद चार नवंबर को हेमंत सोरेन भंडरिया में भी एक चुनावी सभा करने वाले हैं.

इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार के लिए सीएम सोरेन करेंगे प्रचार

सीएम हेमंत सोरेन रंका और भंडरिया में एक चुनावी सभा करने वाले हैं. रंका के अलावा वो भंडरिया में भी एक जनसभा कर लोगों को संबोधित करेंगे. यहां डाल्टनगंज, चैनपुर भंडरिया विधानसभा से इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के पक्ष में लोगों को संबोधित करेंगे.

प्रशासन ने किया रंका के सभा स्थल का निरीक्षण

सीएम हेमंत सोरेन की सभा को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा है. जिले के उपायुक्त शेखर जमुआर, पुलिस अधीक्षक दीपक पांडेय ने आज यानी शनिवार को सभा स्थल का निरीक्षण किया. बता दें, सीएम हेमंत सोरेन का कार्यक्रम रंका के एक प्लस टू हाई स्कूल के मैदान में आयोजित होगा. कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर डीसी शेखर जमुआर ने कहा कि चुनावी कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी है. स्थल का निरीक्षण भी किया जा रहा है.

पीएम मोदी का भी है कार्यक्रम

गढ़वा में कल और परसों सियासी गतिविधियां तेज रहेंगी. सीएम हेमंत सोरेन के अलावा पीएम मोदी का भी गढ़वा में सभा होना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गढ़वा से सटे चेतना गांव स्थित श्रीकृष्ण गौशाला मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे. यह पहला मौका है, जब प्रधानमंत्री का गढ़वा में कार्यक्रम किया जा रहा है. देश की आजादी के बाद यह पहला यह पहला मौका होगा, जब कोई प्रधानमंत्री गढ़वा आ रहे हों. इससे पहले झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी के सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गढ़वा में बीजेपी प्रत्याशी सत्येंद्र नाथ तिवारी के पक्ष में सभा करेंगे.

Also Read: Jharkhand Politics: जयश्री सोरेन ने इरफान अंसारी के खिलाफ एससी-एसटी थाने में दिया आवेदन, कड़ी कार्रवाई की मांग

Jharkhand Assembly Election 2024: BJP का दावा, 28 में 14 एसटी सीटें जीत रही पार्टी, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >