आर्ट ऑफ गिविंग डे पर खिलाड़ियों को मिला सम्मान

आर्ट ऑफ गिविंग डे पर खिलाड़ियों को मिला सम्मान

गढ़वा. आर्ट ऑफ गिविंग डे के अवसर पर गढ़वा में एक फैंसी वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया. मौच में गढ़वा के साथ-साथ मझिआंव के भी खिलाड़ियों ने भाग लिया. मैच के समापन के बाद खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक प्रशांत ओझा को आर्ट ऑफ गिविंग अवार्ड से सम्मानित किया गया. वहीं विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. सम्मानित खिलाड़ियों में वॉलीबॉल खिलाड़ी विशाल पांडे, फुटबॉल खिलाड़ी आकाश दीप ऋषि एवं रीमा मिंज, टेबल टेनिस खिलाड़ी नीतीश कुमार मेहता और हर्षित कुमार पांडेय, एथलेटिक्स खिलाड़ी गुनगुन कुमारी, वर्षा कुमारी, विवेक कुमार ठाकुर और लक्ष्मी ऋषि, रेसलिंग खिलाड़ी महक कुमार सिंघानिया एवं अभय कुमार, कबड्डी खिलाड़ी धनंजय सिंह और रानी तिग्गा तथा बॉक्सिंग खिलाड़ी चंद्रशेखर चौधरी शामिल है. वहीं भवनाथपुर में संजय कुमार के नेतृत्व में राहगीरों के बीच शरबत का वितरण किया गया. कार्यक्रम में वॉलीबॉल संघ के सचिव ओमप्रकाश तिवारी, उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडे, कोषाध्यक्ष प्रणव कुमार, सह सचिव पंकज कुमार मिश्रा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >