बेटी को भगा ले जाने को लेकर एसपी को आवेदन

बेटी को भगा ले जाने को लेकर एसपी को आवेदन

रमना थाना क्षेत्र के अतियारी गांव निवासी चिंता देवी पति रामसूरत तुरिया ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर गांव के ही शंकर पासवान के पुत्र बाबूलाल पासवान पर अपनी लड़की को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है. चिंता देवी ने आवेदन में कहा है कि उसने अपनी बेटी राधा कुमारी की शादी हिंदू रीति रिवाज से लातेहार थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव में 22अप्रैल को की थी. इसके दो दिन बाद 24 अप्रैल को उसकी बेटी-दामाद उसके घर पर आये थे. इसके बाद 25 अप्रैल की अहले सुबह से उनकी बेटी घर से गायब हो गयी. स्थानीय थाना में सूचना के एक दिन बाद उनकी बेटी घर आ गयी थी. उनकी बेटी को गांव का ही बाबूलाल पासवान लेकर भाग गया था. अब फिर से उसकी बेटी चार जून को घर से लातेहार जाने के क्रम में गायब हो गयी है. उन्होंने आशंका जतायी है कि इसमें बाबूलाल पासवान का ही हाथ होगा. उसने जांच कर करवाई करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >